गेहूं की नई किस्मों का वितरण
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा गेहूं की नई किस्मों HI 8830 (पूसा कीर्ति), HI 8840 (पूसा गेहूँ गौरव), HI 1650 (पूसा ओजस्वी) , HI 1655 (पूसा हर्षा), HI 1665 (पूसा शरबती) किस्मों का वितरण ऑनलाइन बुकिंग द्वारा किया जा रहा है ।
चपाती (रोटी) के लिए गेहूँ की नई प्रजातियाँ:
प्रजाति | किलो प्रति किसान | मूल्य |
---|---|---|
HI 1650 (पूसा ओजस्वी) | 20 किलो प्रति किसान | 1000 रू प्रति 20 किलो |
HI 1655 (पूसा हर्षा) | 20 किलो प्रति किसान | 1200 रुपए प्रति 20 किलो |
HI 1665 (पूसा शरबती) | 5 किलो प्रति किसान | 394 रुपए प्रति 5 किलो |
कठिया/ मालवी गेहूँ की प्रजातियाँ:
प्रजाति | किलो प्रति किसान | मूल्य |
---|---|---|
HI 8830 (पूसा कीर्ति) | 20 किलो प्रति किसान | 1200 रू प्रति 20 किलो |
HI 8840 (पूसा गेहूँ गौरव) | 5 किलो प्रति किसान | 394 रू प्रति 5 किलो |
पूसा बीज अल्प मात्रा में उपलब्ध है लिंक के माध्यम से करे बुकिंग
पूसा का बीज अल्प मात्रा में उपलब्ध है इसलिए केंद्र के आधिकारिक यूट्यूब चैनल – Pusa Indore (ICAR IARI RS Indore Official) पर उपलब्ध वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स (description box) में दिनांक 22 अक्टूबर 2024 (22.10.24) की दोपहर 03.00 बजे बुकिंग हेतु लिंक (LINK) दिया जाएगा | जिसमे पूसा बीज हेतु रेजिस्ट्रैशन फार्म दिया गया होगा, जिसके माध्यम से आपको पूसा इंदौर के द्वारा विकसित की गई नई गेहूं की प्रजातियों का बीज प्राप्त हो सकता है ।
NOTE : बीज केवल उन्ही किसानों को मिलेगा जिन्होंने पूर्व मे बीज नहीं लिया है |
Watch Video and check Discription
बुकिंग 22 अक्टूबर 2024 को ली जाएगी | बीज बुकिंग एवं प्राप्ति हेतु आधार कार्ड आवश्यक है |
बीज बुकिंग कन्फर्म होने के बाद आपको केंद्र के व्हाट्सअप नंबर (8982824422) द्वारा बीज प्राप्ति की दिनांक की जानकारी मोबाइल पर दे दी जावेगी ।
बीज सीमित मात्रा में होने के कारण केवल लिंक द्वारा बुकिंग कराने वाले किसान भाइयों को ही बीज उपलब्ध कराना संभव है | अन्य किसी माध्यम जैसे ईमेल, व्हाट्सप्प आदि से बुकिंग स्वीकार करना संभव नहीं है |
किसान भाइयों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), क्षेत्रीय केंद्र, डेली कॉलेज रोड, इंदौर पर आकर बीज प्राप्त करना है |
NOTE : बीज बुकिंग एवं प्राप्ति हेतु आधार कार्ड आवश्यक है |
धन्यवाद |
स्त्रोत : YouTube/Pusa Indore (ICAR IARI RS Indore official)
पूसा Hi 1650 / पूसा एच आई 1650 ओजस्वी गेहूं की विशेषताएं
पूसा ओजस्वी Hi 1650 गेहूं की किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के इंदौर स्थित क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है, इस किस्म को चपाती (रोटी) के लिए उत्तम माना गया है इस किस्म में उत्कृष्ट चपाती गुणवत्ता (7.9) और बिस्किट गुणवत्ता (7.5) पाया जाता है, इसके 1000 दानों का वजन 45 से 50 ग्राम रहता है जो की लंबे आकार के चमकीले और कठोर होते है।
Hi 1650 Pusa ojasvi इस किस्म की लंबाई तेजस गेहूं के समान कम होती है जिसके कारण बारिश एवं हवा के दौरान गिरने की समस्या नहीं रहती साथ ही मोटे तने और कम लंबाई के कारण फसलें जमीन पर नहीं गिरती जिससे उत्पादन में कमी नही आती। इसके अलावा इसकी प्रमुख खासियत यह भी है कि इसकी बाली में 70 से 80 दाने रहते हैं । hi 1650 wheat variety details in hindi
पूसा Hi-1650 गेहूं का उत्पादन
पूसा Hi-1650 गेहूं के उत्पादन की बात करे तो पूसा Hi 1650 का औसत उत्पादन लगभग 65 से 75 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक प्राप्त किया जा सकता है ।
पूसा Hi-1650 को किन किन राज्य में लगा सकते है ?
pusa HI 1650 पूसा Hi-1650 गेहूं की किस्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान के कोटा, उदयपुर और उत्तर प्रदेश के झांसी संभाग के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित की गई है। hi 1650 wheat variety in hindi
पूसा ओजस्वी का बीज दर
पूसा ओजस्वी Hi-1650 का बीज दर 22 से 25 किलो प्रति बीघा एवं 90 से 100 किलो प्रति हेक्टेयर तक रखना चाहिए |
Genhu HI 1665. HI 650
जवाब देंहटाएं