Hi-8826 Wheat Variety (pusa poushtik) | गेहूं की नई किस्म एच आई 8826 (पूसा पौष्टिक)
Hi 8826 गेहूं की किस्म को हाल ही मे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के इंदौर स्थित क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है, Hi 8826 गेहूं को पूसा पौष्टिक के नाम से भी जाना जाता है यह किस्म अधिक सिंचाई वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है |
कई दिनों बाद किसानों के बीच मे गेहूं की नई ड्यूरम किस्म आई है, पुरानी किस्मों जैसे पुसा तेजस, पूसा मंगल और पौषण आदि के बाद मध्यप्रदेश के किसानों के बीच कोई अच्छा विकल्प नहीं था लैकिन हाल ही मे इंदौर के गेहूं अनुसंधान केंद्र द्वारा गेहूं की 2 नई ड्यूरम किस्म - पूसा Hi 8826 (पूसा पौष्टिक), Hi 8830 (पूसा कीर्ति) विकसित की गई है जिन्हे पूसा की अन्य किस्मों के मुकाबले बेहतर बताया जा रहा है, जो आने वाले दिनों मे पुरानी ड्यूरम किस्मों के मुकाबले बेहतर उत्पादन देगी |
Hi 8826 पूसा पौष्टिक गेहूं की विशेषताएं :
- HI 8826 गेहूं : एक जैव-फोर्टिफाइड ड्यूरम किस्म है |
- बुआई का समय: अधिक सिंचाई वाले क्षेत्रों में 10 से 25 नवंबर के बीच बुआई की जाती है।
- बीज की आवश्यकता: प्रति हेक्टेयर 100 से 110 किग्रा बीज।
- पौधे की ऊंचाई: पौधे की ऊंचाई 90 से 95 सेमी रहती है।
- फसल पकने का समय: फसल 105 से 110 दिनों में पक जाती है।
- दाने का वजन: 1000 दानों का वजन 45 से 50 ग्राम तक होता है।
- दाने का प्रकार: दीर्घ वृत्ताकार, चमकीले और थोड़े कठोर दाने।
- पोषण मूल्य: इसमें जिंक की मात्रा लगभग 40.9 पीपीएम और पीले रंग की मात्रा 7.0 पीपीएम होती है, जो पास्ता निर्माण के लिए उपयुक्त है।
- पास्ता स्वीकार्यता: पास्ता बनाने के लिए इसका औसत स्कोर 6.6 है।
Hi 8826 पूसा पौष्टिक गेहूं का उत्पादन :
HI 8826 का औसत उत्पादन 48.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, वहीं इस किस्म का अधिकतम संभावित अनाज उत्पादन क्षमता 73.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बताई गई है, जिसे अनुकुल मौसम परिस्थितियों मे इसे और भी बढ़ाया जा सकता है |
यह भी देखे 👇👀
Hi 8826 गेहूं की खेती किन राज्यों मे कर सकते है ?
गेहूं की HI-8826 किस्म को मध्य भारत क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है, जिसमे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान के कोटा, उदयपुर और उत्तर प्रदेश के झांसी संभाग शामिल है |
गेहूं की अन्य नई किस्में 2024
- HI - 8830 पूसा कीर्ति
- DBW - 377 करण बोल्ड
- HD - 3385
गेहूं की नई किस्म HI-8830 पूसा कीर्ति
गेहूं की नई किस्म HI-8830 को भी पूसा के सहयोगी संस्थान गेहूं अनुसंधान केंद्र इंदौर द्वारा देश के मध्य क्षेत्र - मध्यप्रदेश, दक्षिणी राजस्थान,बुंदेलखंड,गुजरात और छत्तीसगढ़ के लिए समय पर बुआई हेतु अनुसंसित किया गया है |
Hi 8830 पूसा कीर्ति गेहूं का उत्पादन :
पुसा कीर्ति को समय से सिंचित अवस्था मे बुआई करने पर इसका उत्पादन 60 से 65.3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक आसानी से लिया जा सकता है। वहीं अनुकूल मौसम परिस्थितीयो में इसके उत्पादन को और भी बढ़ाया जा सकता है |
यह भी देखे 👇👀
गेहूं की नई किस्म DBW - 377 करण बोल्ड
हाल ही में ICAR-Indian Institute of Wheat & Barley Research Karnal भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान केंद्र करनाल हरियाणा ने गेंहू की एक और नई किस्म new variety को जारी कर दिया है। इस किस्म का नाम DBW 377 karan bold (डीबीडब्लू 377 / करण बोल्ड) ( New wheat Variety 2025) है।
DBW-377 करण बोल्ड गेहूं का उत्पादन :
डीबीडब्लयू 377 गेहूं के उत्पादन की अगर हम बात करे तो इसकी समय पर सिंचित शीघ्र अवस्था में बुआई की जाने पर इसका अधिकतम उत्पादन 86.4 क्विंटल प्रति हैक्टेयर दर्ज किया गया है वही इसका एवरेज उत्पादन 64 क्विंटल प्रति हैक्टेयर दर्ज किया है | जो की अन्य चेक प्रजातियों (जैसे डी बी डब्ल्यू 303, डी बी डब्ल्यू 187, और डी बी डब्ल्यू 322) की तुलना में ज्यादा देखा गया है |
बात करें अवधि की तो गेंहू डीबीडब्लयू 377 किस्म 124 दिन में पककर तैयार की जा सकती है एवं इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 87 सेमी है।
यह भी देखें 👇👀
गेहूं की नई किस्म HD-3385
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान एवं (IARI) नई दिल्ली द्वारा विकसित गेहूं की यह नई किस्म बड़ते तापमान के प्रति शहनशील व जल्दी बुआई के लिए उपयुक्त किस्म है इस किस्म की ऊंचाई लगभग 98 से.मी. है इस किस्म का दान आकर्षक चमकदार एंव बोल्ड होता है |
HD-3385 गेहूं का उत्पादन :
HD-3385 गेहूं के उत्पादन की अगर हम बात करे तो समय पर बुआई करने पर इसका अधिकतम उत्पादन लगभग 74 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त किया जा सकता है | जो की अन्य गेहूं की किस्मों - HD 2967 किस्म से 15%, HD 3086 किस्म से 10%, DBW 222 से 9% और DBW 187 से 6.7% ज्यादा है।
इसी प्रकार की कृषी संबंधित जानकारी और किसान समाचार के लिए अभी जुड़े हमारे WhatsApp ग्रुप MP KISAN NEWS पर -
WhatsApp ग्रुप मे जुड़े👈
इस वेबसाइट पर हम रोजाना खेती किसानी,मंडी भाव, कृषि योजनाओ और मौसम पूर्वानुमान आदि से जुड़ी हुई जानकारियाँ किसानों के लिए साझा करते रहते है अगर ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आए तो नीचे दिए गए बटन के माध्यम से कॉमेंट अवश्य करे ।
धन्यवाद