JS 2433 सोयाबीन किस्म के प्रजनक (ब्रीडर) जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV), जबलपुर, मध्य प्रदेश के वैज्ञानिक हैं। JNKVV कृषि अनुसंधान और विकास में अग्रणी संस्थान है और सोयाबीन की कई उन्नत किस्मों को किसानो के लिए विकसित करने में योगदान करता रहा है। js 2433 soybean variety / JS 2433 भी इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसे बेहतर उत्पादन और गुणों के लिए विकसित किया गया है | soyabean ki best variety mp | JS-2433 soybean variety|
यह किस्म js 2433 इन दिनों किसानो के बीच काफी चर्चा में है कई किसानो ने इस वैरायटी को इस साल गर्मी में बीज के लिए और खरीफ 2024 में लगाया था, जिसका इस साल प्रदर्शन अच्छा देखने को मिला है, इस किस्म जेएस js-2433 को अन्य किस्मों जैसे की js-2303, js-2218, js-9560 और ब्लैक बोल्ड (black bold) आदि वैरायटी के विकल्प के रूप में इसे लगा सकते है, js 2433 Soybean variety 90 से 95 दिनो में पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है, साथ ही जेएस 2433 वैरायटी में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी देखेने को मिली है साथ ही इस किस्म का फूटाव व हाइट (ऊंचाई) भी अच्छी देखने को मिली है जिससे इसकी कटाई हार्वेस्टर से भी आसानी से हो सकती है |
JS 2433 सोयाबीन किस्म की प्रमुख विशेषताएँ:
- उच्च उत्पादन क्षमता: JS 2433 किस्म का उत्पादन 25 से 30 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है, साथ ही अगर बीघा की बात करे तो 5 से 6 कुंटल प्रति बीघा तक इसका उत्पादन लिया जा सकता है|
- कीट और रोग प्रतिरोधक क्षमता: यह किस्म कई प्रमुख कीटों और बीमारियों के खिलाफ अच्छी प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इस किस्म में इस वर्ष कोई भी रोग और फंगस देखें को नही मिला है |
- पकने की अवधि: इस किस्म की पकने की अवधि मध्यम है, यह किस्म 90 से 95 दिनो में पक कर कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जिससे किसान इसे समय पर काटकर अगली फसल की तैयारी कर सकते हैं।
- तेल की मात्रा: JS 2433 में तेल की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे व्यावसायिक दृष्टिकोण से फायदेमंद बनाती है।
- जलवायु अनुकूलता: जेएस 2433 खराब मौसम, जैसे सूखा या अत्यधिक बारिश, का सामना करने में सक्षम है, जिससे यह किस्म विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में उपयुक्त होती है।
- बीज दर : इस किस्म के बीज दर की अगर हम बात करे तो आप 80 से 90 किलो प्रति हैक्टेयर और 16 से 18 किलो प्रति बीघा रख सकते है |
कुल मिलाकर, यह नई किस्म किसानों के लिए मध्यम समय में पक कर अधिक उपज, रोग प्रतिरोधकता और बेहतर गुणवत्ता प्रदान करती है, जिससे यह किसानो के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
इसी प्रकार की कृषी संबंधित जानकारी और किसान समाचार के लिए अभी जुड़े हमारे WhatsApp ग्रुप MP KISAN NEWS पर -
WhatsApp ग्रुप मे जुड़े👈
इस वेबसाइट पर हम रोजाना खेती किसानी,मंडी भाव, कृषि योजनाओ और मौसम पूर्वानुमान आदि से जुड़ी हुई जानकारियाँ किसानों के लिए साझा करते रहते है अगर ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आए तो नीचे दिए गए बटन के माध्यम से कॉमेंट अवश्य करे ।
धन्यवाद