किसानों को मालामाल करने वाली गेहूं की नई किस्म डीबीडब्लू 377 DBW 377, 90 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उत्पादन क्षमता

mpkisannews
By -
0

new wheat variety 2025 dbw 377 (karan bold) / करण बोल्ड :

हर साल कृषि अनुसंधान केंद्र गेंहू की नई नई किस्मों को ईजाद कर रहे है। जिससे की किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

हाल ही में ICAR-Indian Institute of Wheat & Barley Research Karnal भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान केंद्र करनाल हरियाणा ने गेंहू की एक और नई किस्म new variety को जारी कर दिया है। इस किस्म का नाम DBW 377 karan bold (डीबीडब्लू 377 / करण बोल्ड) ( New wheat Variety 2025) है। 

आने वाले (rabi season) रबी सीजन 2025 में यह किस्म किसानों को मालामाल करने वाली किस्म साबित हो सकती है | 

आइए जानते है गेंहू की किस्म DBW 377 / karan bold करण बोल्ड Wheat New Variety 2025 की उपज क्षमता, अवधि, विशेषता एवं अन्य जानकारी के बारे में।


डीबीडब्ल्यू 377 / करण बोल्ड किस्म की जानकारी (DBW 377 Wheat Variety details)


जलवायु एवं उपयोग क्षेत्र :

डी बी डब्ल्यू 377(करण बोल्ड) गेहूं की किस्म को मध्य क्षेत्र के लिए सिंचित एवं अगेती बुआई हेतु वर्ष 2024 में विमोचन और अधिसूचना के तहत अनुमोदित किया गया है।

खेती के लिए अनुशंसित क्षेत्र छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश के झांसी संभाग और राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में उपज परीक्षण में बेहतर प्रदर्शन देखा गया है।

डी बी डब्ल्यू 377 का उपज परीक्षणों में प्रदर्शन:

डी बी डब्ल्यू 377 ने उच्चतम उपज चेक प्रजातियों (जैसे डी बी डब्ल्यू 303, डी बी डब्ल्यू 187, और डी बी डब्ल्यू 322) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है, व इनकी तुलना में अधिक उत्पादन प्राप्त किया |

जैविक रोग प्रतिरोधिता :

गेंहू डीबीडब्लयू 377 पत्ती और तने के जंग के लिए अत्यधिक प्रतिरोधी है।

एपीआर अध्ययनों के तहत, इसने गेहूं new Wheat Variety 2025 की प्रमुख प्रजातियों भूरा रतुआ और तना रतुआ रोग के प्रति प्रतिरोध दिखाया है।

जीन अभिधारणा ने भूरे रतुआ के लिए जीन संयोजन Lr23+1+ और काले रतुआ के लिए R का संकेत दिया।

डीबीडब्ल्यू 377 गेहूं ब्लास्ट रोग के प्रति प्रतिरोधी हैजिससे औसतन 10.0 का प्रतिरोधी स्कोर प्राप्त हुआ है। और इसने करनाल बंट के प्रति बेहतर प्रतिरोध प्रदर्शित किया है।


दानों की गुणवत्ता :

इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा 11.7% पाई गई है, जो अच्छी मानी जाती है। इसका हेक्टोलिटर भार 79.5 पाया गया, और बिस्कुट फ्लोर की गुणवत्ता भी उच्च है। चपाती की गुणवत्ता के स्कोर के अनुसार 7.7/10 अंक प्राप्त हुए हैं।

इस किस्म के 1000 (एक हजार) दानों का वजन (48 ग्राम) पाया गया जो अन्य चेक किस्मों की तुलना में ज्यादा है |


उत्पादन प्रति हैक्टेयर : 

New Wheat Variety DBW 377 गेंहू डीबीडब्लयू 377 के उत्पादन की अगर हम बात करे तो इसकी समय पर सिंचित शीघ्र अवस्था में बुआई की जाने पर इसका अधिकतम उत्पादन 86.4 क्विंटल प्रति हैक्टेयर दर्ज किया गया है  वही इसका एवरेज उत्पादन 64 क्विंटल प्रति हैक्टेयर दर्ज किया है | जो की अन्य चेक प्रजातियों (जैसे डी बी डब्ल्यू 303, डी बी डब्ल्यू 187, और डी बी डब्ल्यू 322) की तुलना में ज्यादा देखा गया है |

बात करें अवधि की तो गेंहू डीबीडब्लयू 377 किस्म 124 दिन में पककर तैयार की जा सकती है एवं इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 87 सेमी है।

इस जानकारी के अनुसार, dbw 377 karan bold / डी बी डब्ल्यू 377 (करण बोल्ड) एक उच्च गुणवत्ता वाली और रोग प्रतिरोधी गेहूं की किस्म है, जिसे विशेष रूप से मध्य भारत के क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है। जो की एक अधिकतम उत्पादन देने वाली किस्म के रूप में उभरकर आ रही है |


डीबीडब्ल्यू 377(dbw 377) करण बोल्ड का बीज कहा मिलेगा :

आने वाले रबी सीजन के लिए गेंहू की नवीन किस्म डीबीडब्लू 377 (DBW 377)  करण बोल्ड किस्म (New Wheat Variety 2025) का बीज कम मात्रा में देखने को मिलेगा।

हालांकि, किसान भाई इसे भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान केंद्र करनाल, हरियाणा से खरीद सकते है। ध्यान रहे की अन्य जगहों से इस बीज को ना खरीदे, क्योंकि इस साल इस को बहुत ही कम किसानों को मिल सकेगा। 

अगर आप डीबीडब्ल्यू 377 किस्म New wheat Variety 2025 dbw 377 karan bold  का बीज खरीद रहे है तो पहले सुनिश्चित करे की वह असली बीज है या नकली बीज खरीदने के साथ साथ बिल अवश्य लेवे |




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)