कृषक उन्नति योजना Madhya Pradesh 2025 - किसानों के लिए नई सौगात
Madhya Pradesh सरकार ने budget वर्ष 2025-26 में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। जिसमे यह कुछ मुख्य घोषणाएं है -
मुख्यमंत्री Kisan Kalyan Yojana के तहत ₹5220 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं, Atal Krishi Jyoti Yojana के तहत ₹13,909 करोड़ की व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को पर्याप्त और सस्ती बिजली मिल सके।
छोटे किसानों के लिए 5hp (Horsepower) के कृषि पंप, थ्रेसर और एक बत्ती कनेक्शन हेतु ₹5299 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है, जिससे किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना 2025 | Krishak Unnati Yojana MP 2025
कृषि क्षेत्र को और मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के तहत ₹1000 करोड़ और समर्थन मूल्य (Minimum Support Price - MSP) पर फसल खरीदने पर बोनस भुगतान हेतु ₹1000 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना | Krishak Unnati Yojana MP में ₹850 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने में मदद मिलेगी।
Krishak Unnati Yojana MP के मुख्य बिंदु:
- उर्वरकों पर प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि (Per Hectare Fertilizer Incentive), जिससे खेती की लागत में कमी आएगी।
- दालों के उत्पादन और फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को बढ़ावा दिया जाएगा।
- तुअर (Pigeon Pea) एवं उड़द (Black Gram) दाल के लिए विशेष पैकेज, जिससे दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ेगा।
सिंचाई और जल संसाधन विकास (Irrigation & Water Resource Development)
प्रदेश में सिंचाई क्षमता को 50 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने की योजना है। इसके लिए जल संसाधन विभाग और Narmada Valley Development Authority की विभिन्न योजनाओं में budget बढ़ाया जाएगा।
राज्य सरकार Ken-Betwa और Parvati-Kalisindh-Chambal River Linking Project में भी योगदान देगी, जिसमें 90% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी।
रोजगार और आर्थिक सुधार (Employment & Economic Reforms)
Madhya Pradesh सरकार अगले दो सालों में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। 2025-26 में 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएँ आयोजित की जाएंगी।
किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (Incentive Amount) भी देगी।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य किसान भाइयों तक शेयर करें अवश्य करे :
#KrishakUnnatiYojanaMP #BudgetForViksitMP